गणेश पूजा गणेश पूजा हमारे हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती हैं क्योंकि गणेश जी को सभी देवताओं में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है । एक प्राचीन कथा के अनुसार शिव जी ने सभी देवताओं की परीक्षा ली कि बुद्धि में कौन श्रेष्ठ है। तो गणेश जी उस परीक्षा में सफल हुए और हिंदुओं में सर्वप्रथम पूजनीय ओर आदरणीय बन गए । इसलिए सबसे पहले उनको ही पूजते है । अब हमें ये विचार करना है कि क्या गणेश जी की पूजा करने से हमे कोई लाभ या मोक्ष प्राप्त होता है ? अगर गणेश जी की पूजा से ही मोक्ष प्राप्त होता तो अन्य देवी देवताओं की पूजा की क्या आवश्यकता थी । क्या हम जो गणेश जी की पूजा कर रहे है वो हमारे सद्ग्रन्थों के अनुसार सही है ?...